संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:
जनक सिंह पूरा खेरिया मोदी मुरार ग्वालियर के पीड़ित परिवार जिनके मकानों को बलपूर्वक सर्वे न.48 आबादी से तहसीलदार मोरार ग्वालियर ने हटाने का आदेश दिया है जो कि कई वर्षों से यहां निवासरत हैं उनको तत्यकाल रोकने की माग की गई है। पीड़ित परिवार कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी वस्तु हालत से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि हमारे मकानों को हटाया न जाए, इस के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा जिस पर एस. डी. एम. अनिल बनवरिया ने तहसीलदार से रिपोर्टर मांगने की बात की है। 
इस मौके पर हरी सिंह, फूलसिंह रायसिंह वीरेंद्र सिंह, राजेश, वकील, ब्रजेश कुमार, देवी लाल कुशवाहा,
राजेश परिहार, अशोक परिहार, रमेश पाल, दिव्या रानी, आशा राजोड़िया आदि के अलावा श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, गोपाल किरण समाज सेवी संस्था (अध्यक्ष), वीडियो वोलीटियर की सी. सी, जहाँआरा एवं राधा सेनी, जिला बाल अधिकार फोरम, अमीन खान (एडवोकेट) मौजूद रहे।
