देश के 115 आकांक्षी जिलों में शामिल जिला गुना, 47वें स्थान से पहुंचा तीसरे स्थान पर | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, गुना/शिवपुरी (मप्र), NIT:

देश के 115 आकांक्षी जिलों में शामिल जिला गुना, 47वें स्थान से पहुंचा तीसरे स्थान पर | New India Times

देश के अति पिछड़े 115 जिले में शामिल गुना जिले को संपूर्ण जिलों की रेंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व गुना जिला संपूर्ण आकांक्षी जिलों में 47वें स्थान पर था। गुना जिले को रेंकिंग में ऊंची छलांग लगाने पर नीति आयोग द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप 3 करोड़ रूपये की राशि प्रदान की गई है।
इस आशय की जानकारी में कलेक्टर श्री भास्कर लाक्षाकार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम गुना को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि नीति आयोग द्वारा आवंटित 3 करोड़ रूपये की राशि का उपयोग योजनाबध्द तरीके से स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढ़ाचें के विकास एवं कौशल उन्नयन के क्षेत्र में किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version