केंद्रीय हज कमेटी मुंबई की वेटिंग लिस्ट में मध्य प्रदेश के 40 हाजियों को मिला अवसर, बुरहानपुर के 3 हाजियों की कितस्मत का चमका सितारा | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

केंद्रीय हज कमेटी मुंबई की वेटिंग लिस्ट में मध्य प्रदेश के 40 हाजियों को मिला अवसर, बुरहानपुर के 3 हाजियों की कितस्मत का चमका सितारा | New India Times

केंद्रीय हज कमेटी मुंबई ने आज 23 जुलाई 2019 मंगलवार को पांच राज्यों की 200 वेटिंग लिस्ट किल्यर की है जिसमें मध्य प्रदेश को 40, महाराष्ट्र को 109, राजस्थान को 7, तमिलनाडु को 29 एवं तेलंगाना स्टेट को 15 सीट इस प्रकार कुल 200 वेटिंग लिस्ट कंफर्म की गई है।

जिला हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल उपाध्यक्ष रियाज उल हक ने बताया कि आज मध्य प्रदेश की कंफर्म हुई 40 वेटिंग लिस्ट में बुरहानपुर के 3 हाजियों को पवित्र हज यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। बुरहानपुर के जिन 3 लोगों का आज वेटिंग लिस्ट के माध्यम से चयन हुआ है उसमें शाहिद अहमद खान पिता शब्बीर अहमद खान एवं इनकी दो बहनें सर्वश्री शबनम बानो (शिक्षिका अल हबीब स्कूल) एवं शहनाज बानो (सरकारी शिक्षिका दही नाला) का चयन हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version