सरकारी बीमा कंपनी दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने मनाया अपना 100 वां स्थापना दिवस | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

सरकारी बीमा कंपनी दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने मनाया अपना 100 वां स्थापना दिवस | New India Times

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने अपना 100 वां स्थापना दिवस मनाया। आज दिनांक 23 .7.2019 को साधारण बीमा क्षेत्र में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर दी न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी मथुरा शाखा में धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक नितिन भाटिया ने 100 वर्ष पूरे होने पर केक काटकर जन्म शताब्दी के रूप में मनाया गया। इस चिलचिलाती धूप में शाखा मथुरा की तरफ से शोक अड्डा मथुरा पर शरबत की प्याऊ लगाई गई जिससे आम जनमानस को भी इस खुशी में शामिल किया जा सके। शाखा प्रबंधक नितिन भाटिया ने सब को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी बीमा कंपनी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है जोकि आज अपने 100 साल पूरे कर रही है। इस मौके पर उन्होंने सभी को बधाई देते हुए अपनी कंपनी की अग्रिम आने वाले प्लानों की सभी को जानकारी देते हुए सभी के सहयोग से मथुरा शाखा को ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प दिलाया। शताब्दी के रूप में मनाने वाले कार्यक्रम में जो लोग न्यू इंडिया से एन के बर्मन, के के अग्रवाल,पीके राय, ए के अग्रवाल सेवानिवृत्त हो चुके थे उन लोगों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, राजीव गुप्ता, महेश कुमार, राजू यादव, अभिनय चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, राजू यादव, योगेश कुमार सैनी, कुमारी राजश्री, संजीव कुमार, लोकेंद्र चौधरी सर्वजीत वेदी, अरविंद सक्सैना, पीके अग्रवाल, उदय कुमार आर्य रईस, सुनील कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By nit

Exit mobile version