अब्दूल वहीद काकर, धुलिया ( महाराष्ट्र ), NIT;
महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश सीमा जांच नाके पर वाहन चालक ने परिवहन विभाग को दो हजार रुपये की नकली दंड की रसीद देने की कोशिश की, जिसके पुलिस ने कंटेनर के चालक को हिरासत में लिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र परिवाहन सीमा जांच नाका हड़ाखेड़ स्थित परिवहन निरिक्षक साहेब राव छाबू मंडलीक उप प्रादेशिक परिवहन कार्यालय मालेगांव सीमा जॉच नाके पर वाहनों के कागज़ात की जांच पड़ताल करते समय कंटेनर क्रमांक एनएल 02 एएल 7747 को दो हजार रुपए का दंड किया जिसमें आरोपी वहाबुद्दीन शीश खान ने वाहन चालक जुबेर खान के नाम से धुलिया परिवहन अधिकारी की सील ठप्पे के साथ नकली दो हज़ार रुपए की सरकारी भुगतान की नकली रसीद बना कर पेश की, जिसे देखकर मोटर परिवहन निरीक्षक मंडलीक को संदहे हुआ। जांच करने के उपरांत दो हजार रुपए की रसीद नकली निकली। नकली रसीद होने के कारण शिरपुर तहसील पुलिस में परिवहन निरीक्षक मंडलीक की शिकायत पर अपराधी वहाबुद्दिन शीश खान निवासी दादा मौहल्ला कराना ज़िला मेवात उत्तर प्रदेश के खिलाफ जालसाज़ी, धोखाधड़ी के मामले में ईपीसी की धारा 420 , 465, 468 , 479 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच सहायक पुलिस निरिक्षक देशमुख को दी गई है।
नकली सरकारी रसीद मिलने के बाद परिवहन विभाग के कुछ अधिकारी भी संदेह के घेरे में आ गए हैं। इसलिए नकली रसीद मामले की कड़ी जांच पड़ताल करने की आवश्यकता है, इस मामले में परिवहन विभाग और स्थानीय लोगों की सांठगांठ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। परिवहन निरीक्षक मंडलीक के मुताबिक़ वाहन चालक ने परिवहन विभाग की दंड की नकली रसीद किसी अज्ञात व्यक्ति से बनवाकर लाया है। इस बात से साफ़ जाहिर होता है की हड़ाखेड़ परिवहन सीमा जांच चौकी के पास से ही परिवहन विभाग के नकली रसीदों के जरीए परिवहन विभाग को चूना लगाया जा रहा है। इस संदर्भ में कड़ी जांच होने के बाद बड़े खुलासे की संभावना व्यक्त की जा रही है।
