भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी करीब चार लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी करीब चार लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क | New India Times

देवरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खजुरिया में सरपंच सचिव की मिली भगत से पूरे पंचायत में निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन किये गये हैं और वहाँ शौचालय भी दो तीन वर्ष में जर्जर हो गये हैं। ग्राम पंचायत के गंगई ग्राम में प्रकाश पटेल के यहाँ से लेकर हल्के भाई आदिवासी के यहां तक जो सड़क करीब चार लाख रुपये की लागत से बनाई गई है वह मात्र तीन वर्ष में ही जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। पूरी सडक भ्रष्टाचार की भेट चढती नजर आ रही है। वहीं ग्राम पंचायत के कई शौचालयों की भी स्थिति जर्जर हो चुकी है। इस ओर प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नही है और पंचायत में सचिव व संरपंच मनमानी करने में लगे हुये हैं।

By nit

Exit mobile version