लापता बच्चे की एफआईआर दर्ज न करने पर एसपी नवनीत भसीन ने प्रधान आरक्षक को किया निलंबित और थाना प्रभारी के जांच के दिए निर्देश | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

लापता बच्चे की एफआईआर दर्ज न करने पर एसपी नवनीत भसीन ने प्रधान आरक्षक को किया निलंबित और थाना प्रभारी के जांच के दिए निर्देश | New India Times

ग्वालियर के गुड़ागुडी निवासी बांकेलाल धाकड़ अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन की जनसुनवाई लेकर पहुंचे और बताया कि साहब हम दो बार पुलिस थाने गये थे उन्होंने हमारा आवेदन तो ले लिया लेकिन आज तीन दिन हो गये टीआई साहब ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की है। हमारा 9 वर्षीय बच्चा रविवार की शाम 6.30 बजे से गायब हैं, हमने अपने परिवार और रिश्तेदारों के बीच ढूढ लिया लेकिन वह नहीं मिला है। कंपू थाने गये थे उन्होंने भी कोई कार्यवाही नहीं की है। इस शिकायत को सुनकर एसपी नवनीत भसीन असहज हो गये और उन्होंने तत्काल कंपू थाने के टीआई से पूछा कि आपने अभी तक एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की और बतायें कौन था उस थाने में? एसपी साहब ने अपनी ऑफिस की गाड़ी से तत्काल फरियादी को थाने भेजा एफआर दर्ज करवाई।

क्या है पूरा मामला
14 जुलाई की शाम 6.30 बजे से बांकेलाल धाकड़ का बच्चा लापता है। छानबीन करने के बाद थाने पहुंचे तो थाने की टीआई साहब आवेदन लेकर बिना एफआईआर दर्ज किये फरियादी से कह दिया कि अपने रिश्तेदारों के बीच जाकर पता लगाओं, इसके बाद भी फरियादी बांकेलाल धाकड़ अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचा तो भी टहला दिया। मंगलवार की जनसुनवाई में बांकेलाल अपनी पत्नी के साथ एसपी नवनीत भसीन को अपनी व्यथा सुनाई तो संवेदनशील घटना को सुनने के बाद एसपी ने टीआई को फोन लगाया कि आपने इस बच्चे की एफआइआर क्यों दर्ज नहीं की, उस समय कौन थाने में मौजूद था, मुझे उसका नाम बताये, उसे मैं सस्पेंड करूंगा और टीआई साहब का आपका थाने में कोई नियंत्रण नहीं है, मैं आपके खिलाफ जांच करूंगा। 5 मिनट के बाद टीआई कंपू ने प्रधान आरक्षक नाम राजकुमार शर्मा बताया तो एसपी साहब ने तत्काल उसे निलंबित कर दिया और थाने के टीआई के खिलाफ जांच सीएसपी श्री गोस्वामी को सौंप दी और कहां मुझे शाम तक बच्चा चाहिये।

By nit

Exit mobile version