साईं बाबा की निकाली गई आकर्षक झांकी, अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाए एक से बढ़कर एक करतब | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:साईं बाबा की निकाली गई आकर्षक झांकी, अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाए एक से बढ़कर एक करतब | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के एक दिन पहले रात्रि में स्थानीय गणेश मंदिर से साईं बाबा की झांकियां निकाली गईं। झांकी में साईं बाबा की बड़ी तस्वीर के साथ साईं बाबा के भजन चलते रहे साथ ही दूसरी ओर झांकी में साईं बाबा गरीबों को भंडारे में भोजन परोसते हुए चलीत झांकी रही जो झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। भव्य चल समारोह में राजगढ़ के सुप्रसिद्ध अखाड़े ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए, जेसे की एक व्यक्ति को जमीन पर लेटा कर उस पर पटिया लगा कर उस पर से मोटर साइकिल निकालना आदि के साथ अखाड़े में नन्हे बाल कलाकारों ने भी करतब दिखाकर जनता का मन मोहा लिया।

साईं बाबा की निकाली गई आकर्षक झांकी, अखाड़ों के कलाकारों ने दिखाए एक से बढ़कर एक करतब | New India Times

आकर्षक झांकी नगर के प्रमुख मार्ग मिस्त्री मोहल्ला बाजार कुम्हार मोहल्ला होते हुए स्थानीय शंकर मंदिर पहुंची जहां साईं बाबा की आरती की गई और प्रसादी का वितरण भी किया गया। चल समारोह में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए साईं भक्तों ने स्टाल लगाकर जल पान व स्वल्पाहार भी करवाया।

By nit

Exit mobile version