झाँसी ज़िला चिकित्सालय के महिला सजिर्कल वार्ड में मौत का खौफ़: कल रात्रि को मरीजों को इजेक्शन लगाने के बाद हुई कई मरीजों की हालत गम्भीर, परिजनों ने लगाए ग़लत इंजेक्शन लगाने के आरोप | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

झाँसी ज़िला चिकित्सालय के महिला सजिर्कल वार्ड में मौत का खौफ़: कल रात्रि को मरीजों को इजेक्शन लगाने के बाद हुई कई मरीजों की हालत गम्भीर, परिजनों ने लगाए ग़लत इंजेक्शन लगाने के आरोप | New India Times

शिवाजी नगर मूल नुवासी शबनम मंसूरी 16 साल उन्नावगेट बाहर निवासी कौशल्या एवं चंचल अनुष्का अंजली पत्नी जयवीर एवं कई और मरीज़ो की हालत इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ गई जिसको देखकर पूरे ज़िला अस्पताल में मौत का ख़ुफ़िया खौफ़ फैल गया। कई मरीज़ अपने तीरमारदारों के साथ ज़िला अस्पताल से अपनी जान बचाकर प्राइवेट हाॅस्पिटल को भागे।

झाँसी ज़िला चिकित्सालय के महिला सजिर्कल वार्ड में मौत का खौफ़: कल रात्रि को मरीजों को इजेक्शन लगाने के बाद हुई कई मरीजों की हालत गम्भीर, परिजनों ने लगाए ग़लत इंजेक्शन लगाने के आरोप | New India Times

बताते चलें कि शबनम मंसूरी मूल निवासी शिवाजी नगर 14 जुलाई को क़रीब दिन के 02 बजे सर में दर्द और चक्कर आने की वजह से ज़िला अस्पताल में एडमिट हुई थी, वही दिन भर सही होने के उपरान्त जब रात को क़रीब 08 बजे सभी मरीज़ों को इंजेक्शन दिए गए तभी क़रीब 15 मिनट बाद सभी मरीज़ों की हालत गम्भीर अवस्था में पहुंचने लगी तो सभी मरीजों के तीमारदारों ने हॉस्पिटल में हंगामा खड़ा कर दिया जिसकी सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस बल पहुँचकर स्थिति को संभाल लिया लेकिन मरीजों को किसी भी प्रकार से कोई फ़ायदा नहीं मिला बल्कि झाँसी ज़िला आस्पताल सीएमएस डॉक्टर गुप्ता को इस घटनाक्रम की जैसे ही जानकारी हुई तभी वह तत्काल सर्जिकल वार्ड में जाकर सभी मरीज़ो को देखा और आश्वासन दिया कि कोई ग़लत इंजेक्शन नहीं दिए गए हैं।

झाँसी ज़िला चिकित्सालय के महिला सजिर्कल वार्ड में मौत का खौफ़: कल रात्रि को मरीजों को इजेक्शन लगाने के बाद हुई कई मरीजों की हालत गम्भीर, परिजनों ने लगाए ग़लत इंजेक्शन लगाने के आरोप | New India Times

जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सत्यापित जांच के आदेश देकर मरीजों को पुनः इंजेशन दिए गए जिसमें शबनम मंसूरी को 102 बुख़ार सर्दी शुरू हो गया और क़रीब रात 12 बजे तक वहीं का वहीं 102 बुख़ार बना रहा। जब शबनम मंसूरी की हालत ज़्यादा गम्भीर दिखाई दी तो हॉस्पिटल में आनन फानन में जान बचाने के लिए शनबम मंसूरी के परिजन उसको फ़ौरन रात क़रीब 12:35 बजे प्राइवेट डॉक्टर प्रशान्त दिक्षित के नर्सिंग होम में इमरजेंसी कॉल पर एमडीएम कर सही उपचार मिला। अब शनबम मंसूरी की हालत पहले से सही बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version