रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल की विशेष मांग पर शासकीय माध्यमिक शाला भवन हरसवाट में बाउंड्री वॉल एवं शौचालय निर्माण की स्वीकृत हुई। आज सुबह विधायक पटेल द्वारा भुमि-पूजन कर पौधारोपण और पुस्तक वितरण की।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में 15 वर्षों से शिक्षा का स्तर बहुत गिर चुका था मगर जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब
से निरंतर शिक्षा के प्रति जागरूकता से काम कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आप समस्त शिक्षक भरपुर और ईमानदारी से कार्य करें। जो शिक्षक अच्छा कार्य करेगा उस शिक्षक का शासन सम्मान भी करेगा और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। समय पर काम हो, बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, यही शासन का उद्देश्य है। विधायक पटेल ने शासन द्वारा बच्चों का नि:शुल्क पुस्तक भी वितरित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने कार्यक्रम में अध्यक्षता की, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव सोनू वर्मा सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारी स्कूली बच्चे व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
