भैंसों की लूट के करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चौकीदार की हत्या कर की गई थी लाखों रुपये की भैंसों की डकैती | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:भैंसों की लूट के करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चौकीदार की हत्या कर की गई थी लाखों रुपये की भैंसों की डकैती | New India Timesगिजौर्रा व सिटी थाना क्षेत्र की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ऐसे अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है जिन अपराधियों ने डबरा सिटी थाने क्षेत्र के अंतर्गत हरिपुर में एक युवक पर प्राणघातक हमला कर पैसे चोरी करके ले गए थे, वहीं गिजौर्रा थाना क्षेत्र की भगेह गांव में चौकीदार की हत्या कर लाखों रुपए की भैंस लूट कर ले गए थे। इन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इन अपराधियों से पुलिस ने बेची गई भैंसों से मिली रकम भी बरामद की है। पुलिस फरार कुछ आरोपियों को तलाश कर रही है।एसडीओपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीओपी उमेश तोमर ने पत्रकारों को बताया कि चौकीदार की हत्या के बाद पुलिस महानिरीक्षक राजा बाबू, उप पुलिस महानिरीक्षक ए.के. पांडे, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात एसएस गौर व एसडीओपी उमेश तोमर के नेतृत्व में दो टीमें तैयार की गईं जिसमें एक टीम की मॉनिटरिंग सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल कर रहे थे तो दूसरी टीम में डॉक्टर संतोष यादव और पिछोर थाना प्रभारी पप्पू यादव कर रहे थे।दोनों ही टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम देकर अपराधियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों ने कई और अपराधों को अंजाम देने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है। चौकीदार देवी लाल उर्फ भटोली राम उम्र 55 साल की हत्या और हरिपुर गांव निवासी आगरा का डेरा आदि राम बघेल पर प्राणघातक हमला भी अपराधियों ने स्वीकार किया है।पकड़े गए अपराधियों में मोनू खान, अमजद खान पुत्र नत्थू खान, इश्तियाक खान पुत्र सुबराती खान व फरार आरोपियों में सोनू बघेल, साबिर खान, दीना खान शामिल हैं। इन सभी आरोपियों ने आदि राम बघेल के यहां डकैती भैंसों की डाली थी।वहीं 09-10 जुलाई की दरमियानी रात देवी राम की हत्या करने वाले आरोपियों में कल्ला उर्फ मुसब्बर खान, वाहिद पुत्र जमील, रामनिवास उर्फ टोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।इस सफलता पर पुलिस महानिरीक्षक राजा बाबू व पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के द्वारा दोनों टीमों को ₹10000 रूपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस हत्याकांड व हत्या के प्रयास के अपराध का खुलासा करने में टीआई सिटी यशवंत गोयल, उप निरीक्षक बीएल यादव, प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, आरक्षक रामबरन, आरक्षक जीतेंद्र तिवारी, आरक्षक नरेंद्र पीएसआई, राहुल पीएसआई प्रदीप टीम में डॉक्टर संतोष यादव थाना प्रभारी गिजौर्रा, पिछोर थाना प्रभारी पप्पू यादव, सहायक उप निरीक्षक विजय राजपूत ,प्रधान आरक्षक कप्तान सिंह, आरक्षक देवव्रत, आरक्षक एवरन, आरक्षक ऋषिकेश, आरक्षक जगजीत आरक्षक श्याम कांत, आरक्षक हरिमोहन, आरक्षक रणवीर, आरक्षक चालक देवेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही है।

By nit

Exit mobile version