सिवनी जिला मेंं आजाद आध्यापक शिक्षक संघ की बैठक हुई संपन्न | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

सिवनी जिला मेंं आजाद आध्यापक शिक्षक संघ की बैठक हुई संपन्न | New India Times

आज रविवार 14 जुलाई को आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला-सिवनी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन मिशन स्कूल में किया गया। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष श्री कपिल बघेल द्वारा संघ के विस्तार एवं संघ की आगामी रणनीतियों के विषय पर चर्चा के गई। बैठक में संघ के प्रदेश प्रचार मंत्री श्री उमाशंकर पाठक एवं जिले के समस्त ब्लॉकों से आये ब्लॉक अध्यक्षों ने संघ संगठन के विषय पर अपने विचार साझा किए। सरकार द्वारा एक वर्ष पूर्व घोषित किये गए सातवें वेतनमान का भुगतान नहीं होने के कारण जिले के अध्यापकों ने आक्रोशित होकर आगामी 21 जुलाई 2019 को आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ के होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने की शपथ ली।

इस मौके पर जिले की कोर कमेटी से शैलू दीक्षित, परमानंद टेमरे, निर्मल भगत, तेजसिंह ठाकुर प्रीतम ठाकुर, दिनेश राहंगडाले, कैलाश भैरम, कपिल ठाकुर, नीलम पटेल, अंकित मिश्रा, श्रीमती शबाना खान, सुनील राय, हीरेन्द्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सनोडिया, प्रताप बघेल, आशीष बघेल, डिल किशोर भगत, रिंकू तिवारी, मयंक तिवारी, बरघाट ब्लॉक से सुरेंद्र गौतम, मनोज टेमरे, गोपाल भारद्वाज, प्रमोद चौहान, विजय इनवाती, गणेश गौतम, टक्कन सिंह ठाकुर, वीरेंद्र पन्द्रे, सुरेंद्र तुरकर, संजीव गनवीर, प्रह्लाद काकोडिया, नीलेश उइके, सिवनी से अनिल धुर्वे, सी.एल. परते, डी. सी. तेकाम, रघुराज जंघेला, अनिल यादव, दिनेश इनवाती, गणपत भलावी, छपारा ब्लॉक से श्री राजकुमार डहेरिया अजय गजभिये, संजय भोंसले, दिलीप सनोडिया, अजय साहू, सोमनाथ भलावी, रमाकांत बहेलिया, आनंद बारमाटे, महेश डहेरिया, अशोक सिहोतिया,अजय वैद्य, घंसौर ब्लॉक से हीरेन्द्र श्रीवास्तव, मानकुंवर यादव, अविनाश सक्सेना, हुकुम नेमा, श्यामलाल उइके, केवलारी ब्लॉक से श्री जगदीश साहू, ओमेश चौरसिया,सुरेश साहू,जगदेव नागेश्वर, शिवलाल तेकाम, सतीश यादव, अरुण पन्द्रे, कुरई ब्लॉक से श्री टेलसिंह चौधरी, नरेंद्र ठाकरे, प्रवीण बघेल, युवराज राहंगडाले, केवल मर्सकोले, राजेन्द्र सोनवाने, कमलेश ठाकरे, दौलतराम वर्मा, देवेंद्र मर्सकोले, राजेन्द्र चौधरी, जितेंद्र परिहार, लखनादौन से श्री घनश्याम श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, गजेंद्र परवारी, राकेश सदाफल, श्रीमती कौशल्या इवने, मोहिनी अहिरवार, फूलकुमारी सोनी, धनोरा ब्लॉक से श्री नीलेश जैन आदि उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version