हाजी नवाब अली पीजी कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

हाजी नवाब अली पीजी कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन | New India Times

हाजी नवाब अली पीजी कॉलेज व जनता इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आज शनिवार 13 जुलाई 2019 को हाजी नवाब अली पीजी कॉलेज के सभागार में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लहरपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हरीश रस्तोगी गोलू भैया एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लहरपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र अग्निहोत्री एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लहरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशरफ बिलाल व अरुण सिंह आचार्य वरिष्ठ पत्रकार ने अतिथि की भूमिका का निर्वाहन किया । कार्यक्रम में हाई स्कूल, इंटर मीडिएट, बी. ए. प्रथम वर्ष बी. ए. द्वितीय वर्ष, बी. ए. तृतीय वर्ष एवं बीएससी तृतीय वर्ष के मेघावी छात्रों को क्रमशः अर्शी (जनपद में 7 वा स्थान), नाजिया बानो, मंतशा, मंतशा बानो, लुबना बानो, उपासना जायसवाल, शिव पूजन शुक्ला, इरम नाज़, सौरभ कुमार, अंजलि वर्मा, अनुराधा देवी, अर्चना देवी, आकांक्षा शर्मा, इरम फातिमा, मो० सलमान, सबनम बानो, हिना परवीन, समाइला महमूद, शैलेन्द्री कुमारी जायसवाल, अर्पिता वर्मा आदि छात्रों को शील्ड व मेडल दे कर सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र अग्निहोत्री, सीतापुर जनपद के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अध्यक्ष भारत विकास परिषद हरीश रस्तोगी उर्फ गोलू भैया, लहरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशरफ बिलाल, वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह आचार्य,लहरपुर एकता मंच के अध्यक्ष एवं पत्रकार मोहम्मद हाशिम अंसारी, पत्रकार रवि शाक्य, पत्रकार असलम अंसारी, हसीन अंसारी आदि को संस्था प्रबंधक मोहम्मद जुबेर के द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी हसीन अंसारी ने किया एवं साथ ही मुख्य अतिथि एवं अतिथियों व प्रबंधक के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें आगे बढ़ने एवं समाज को बेहतर बनाने व सफलता को प्राप्त करने आदि की शुभकामनाओ के साथ मेघावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version