घर की कच्ची दीवार गिरने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:घर की कच्ची दीवार गिरने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल | New India Times

जहां एक तरफ कस्बा बरवर मे प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवासो की भरमार है तो वहीं दूसरी ओर कस्बे के कुछ गरीब लोग इस योजना से आज भी वंचित रह गये हैं जिसका जीता जगता सबूत कल तेज बारिश के समय देखने को मिला। कस्बा बरवर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सन्तोष कुमार पुत्र कालीचरन 30 व पुत्री रेखा देवी 12 व पुत्र लल्ला 8 वर्ष अपने गरीब आशियाने में सो रहे थे कि रात को तेज बारिश के होने के कारण गरीब संतोष कुमार की एक कच्ची दीवार गिर गयी जिससे उसमें सो रहे पिता, पुत्र, पुत्री तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको मोहल्ला वालों की मदद से एम्बुलेंस के जरिए मोहम्मदी सीएचसी भिजवाया गया जहां तीनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। अब सवाल ये उठता है कि जहां एक तरफ कस्बा बरवर में जिनके दो दो मंजिला इमारत बनी है उन लोगों को आवास मिला है और जो बेचारे गरीब अपनी कच्ची दीवारों पर पन्नी डाले रह रहे हैं उन लोगों को इस आवास योजना से वंचित रहना पड रहा है। सूत्रों के मुताबिक गुलाबी नोटो की चमक दिखाने पर ही आवास मिल रहे हैं। काश अगर इस पात्र गरीब को भी आवास मिला होता तो शायद यह घटना घटित न होती और इस गरीब का भी अपना एक अच्छा आशियाना होता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version