शिमला से नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी, सभी यात्रियों को पुलिस ने निकाला सुरक्षित बाहर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

शिमला से नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी, सभी यात्रियों को पुलिस ने निकाला सुरक्षित बाहर | New India Times

शिमला से नेपाल जा रही एक लग्जरी बस रेलिंग तोड़ कर शारदा नहर में जा गिरी। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक प्राइवेट बस 33 यात्रियों को लेकर खीरी जनपद के शारदानगर मार्ग से होकर नेपाल जा रही थी। बताते हैं कि जैसे ही बस लखीमपुर शारदानगर मार्ग पर रौली पुल के पास पहुंची कि तभी बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया तथा बेकाबू बस रेलिंग तोडती हुई शारदा नहर में जा गिरी। हादसा होते देख ग्रामीण यात्रियों की मदद को दौड़ पड़े। सूचना पाकर फूलबेहड इंस्पेक्टर व शारदानगर चौकी इंचार्ज भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में गिरी बस से यात्रियों को बाहर निकाला तथा इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

शिमला से नेपाल जा रही बस शारदा नहर में गिरी, सभी यात्रियों को पुलिस ने निकाला सुरक्षित बाहर | New India Times

इस हादसे की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने घायल यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना तथा हादसे की जानकारी ली। हादसा ग्रस्त बस के चालक का कहना है कि स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण हादसा हुआ है जबकि कई यात्रियों ने बताया कि चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था और चालक को नींद आ रही थी, चालक को झपकी आने के कारण ही हादसा हुआ है। खीरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने बताया कि इस हादसे में यात्रियोऊ को मामूली चोटें आई हैं, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया तथा घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version