चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है मोहम्मदपुर खाला पुलिस | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है मोहम्मदपुर खाला पुलिस | New India Times

थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में चोरी की वारदातें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं हालात यह है कि कई बार तो एक ही रात में एक साथ कई घरों और दुकानों को चोर अपना निशाना बना लेते हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस को चोरी के पुराने मामलों को उजागर करने में भी सफलता हासिल नहीं हो रही है।
थानाध्यक्ष मनोज शर्मा के आने से लगातार चोरी के मामले सामने आ रहें हैं। जिसका खुलासा करने में मोहम्मद पुर खाला पुलिस ना काम साबित हो रही है।

विगत दिनों कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र में ताबड़तोड़ डकैतियां व चोरियों का खुलासा न कर पाने को लेकर काफी चर्चित रहे मनोज शर्मा।

पुलिस अब तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है पुलिस चोरों को पकड़ने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है यही कारण है कि चोरों के हौसले बुलंद है।गांव मे दहसत का माहौल बना हुआ है।

बताते चलें मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्भारन पुरवा मजरे पारा निवासी बाबा दीन पुत्र रघुनाथ के यहां विगत 11 मई को बीती रात चोरों ने हजारों की चोरी सहित जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था जिस पर प्राथी ने गांव के ही नन्हू व रामचन्दर पुत्र बाबू पर आरोप लगाते हुए प्राथी ने छेदा चौकी पर तहरीर दिया था जिस पर कोई कार्यवाही न होने पर मोहम्मद पुर खाला थानाध्यक्ष को प्राथना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । वही तुरकौली गांव में एक की ही रात में चार घरों में ताबड़तोड़ लाखों की चोरी हुई थी।जिसका खुलासा अभी तक नही हुआ है और रंजीतपुर में हजारो की चोरी और टेपरा गांव में हजारो की चोरी हुई थी जिसका आज तक खुलासा नही हुआ है, सिर्फ आला अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है।

इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि सभी चोरियों का खुलासा जल्द किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version