जीवन में रक्तदान से बढ़ कर कोई दान नहीं क्योंकि रक्तदान से किसी के जीवन को नई जिंदगी मिल सकती है: बजरंगी | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:जीवन में रक्तदान से बढ़ कर कोई दान नहीं क्योंकि रक्तदान से किसी के जीवन को नई जिंदगी मिल सकती है: बजरंगी | New India Times

बजरंगी मोदनवाल ने कहा की रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है जिसके तहत हमारी कमेटी के लोग पूरी तरह तैयार हैं व्हाट्सएप ग्रुप सोशल मीडिया के तहत हमारा प्रचार अभियान जारी है। रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति को जरूर करना चाहिए। विश्व रक्तदान दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है। रक्तदान दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि जरूरतमंदों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनका मूल्यवान जीवन बचाया जा सके। इस मौके पर रक्तदान के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं बजरंगी मोदनवाल निवासी अकबरपुर रेलवे स्टेशन ने रक्तदान को महादान कहा इससे बीमारों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को तो सहायता मिलती ही है, मुश्किल के समय में हमें और हमारे अपनों को भी उसका लाभ मिलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, यदि किसी देश की एक प्रतिशत जनसंख्या भी रक्तदान करती है, तो उस देश के रोगियों को रक्त की पर्याप्त आपूर्ति हो जाएगी। सबसे जरूरी यह समझना है कि रक्त बाजार में नहीं मिलता, बल्कि इसकी आपूर्ति दान के रक्त से ही संभव है। यही नहीं, रक्तदान करने वाला भी नुकसान में नहीं रहता। इससे उसकी भी सेहत सुधरती है और शारीरिक तंत्र तरोताजा हो जाता है। जिसके तहत हमारे रक्त दान संगठन सैयद गुलरेज, बृजेश यादव, महेंद्र यादव, श्रवण कुमार ,रितेश मल्होत्रा, अजहर किदवई, सूरज ,सौरभ, ने रक्तदान कर लोगों की जिंदगीयों को बचाने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version