मामूली बारिश में ही बहराइच-नंदवल गांव के मुख्य मार्गों पर तालाब जैसा हाल, जल भराव से आवागमन दुश्वार | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

मामूली बारिश में ही बहराइच-नंदवल गांव के मुख्य मार्गों पर तालाब जैसा हाल, जल भराव से आवागमन दुश्वार | New India Times

बहराइच जिला के फखरपुर थाना बौंडी क्षेत्र के नंदवल ग्राम सभा में राह चलना दुशवार हो गया है। छुट पुट बारिश से नंदवल वजीर गंज मार्ग पुरवा पर राह चलना मुश्किल हो गया है। ज्ञात हो कि पीडब्लूडी द्वारा पुरवा पर नाले का निर्माण कराया गया था। गांव निवासी सुरेश गुप्ता ने बताया कि नाले के पानी की निकास की व्यवस्था न होने के कारण नाले के दोनों मुह बन्द पड़े हैं तथा लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण सड़क किनारे तक कर लिया गया है जिससे पैदल निकलना मुश्किल है। उससे भी ज्यादा मुश्किल पारले सेवा केन्द्र से बाई पास नंदवल जाने वाले मार्ग का और भी बुरा हाल है। यहां सड़क दिखाई नहीं पड़ती है बल्कि नदी जैसा दिख रहा है जबकि पूरे गांव के लोग इसी रास्ते से होकर बाहर अपने काम के लिए निकलते हैं।

मामूली बारिश में ही बहराइच-नंदवल गांव के मुख्य मार्गों पर तालाब जैसा हाल, जल भराव से आवागमन दुश्वार | New India Times

नंदवल वजीर गंज मार्ग पर मंझारा तौकली, सँगवा, समदा अलीपुर दरोंना आदि तमाम गांवों के लोग हजारों की संख्या में इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। गांव निवासी सतीश वर्मा, बनवारी लाल सोनी, मलखे पाल, सन्तोष यादव, सोनू गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि गयाप्रसाद के मकान के पास बाबा के स्कूल जाने वाले मार्ग पर जल भराव हो जाने के कारण बच्चों को स्कूल जाने में विशेष परेशानी होती है। अब देखना ये होगा कि प्रशासन द्वारा क्या कार्यवाही होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version