रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अलिराजपुर जिले के लोकप्रिय विधायक मुकेश पटेल ने नानपुर एवं लक्ष्मणी स्कूलों में निःशुल्क साईकिलो एवं पुस्तकों का वितरण किया। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण निःशुल्क साईकिल एवं पुस्तक वितरण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को नानपुर एवं लक्ष्मणी के शासकीय कन्या एवं उमावि में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने पात्र छात्रों को साईकिलों का वितरण किया। श्री पटेल ने छात्रों को तिलक लगाकर व फुलमाला पहनाकर स्वागत के करते हुए निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्रदान कीं।

ग्राम नानपुर एवं लक्ष्मणी स्कुल में विधायक पटेल ने कार्यक्रम का श्रीगणेश पूजा-अर्चना स्कूल के चपरासी से समपन्न करवाई। इस अवसर पर छात्र-छात्राए, स्कूल प्रार्चाय व स्टाफ सहित बडी संख्या में ग्रामिणजन उपस्थित थे।
अच्छी पढाई कर माता- पिता और गांव का नाम करें रोशन: मुकेश पटेल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार के आने के बाद से मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह सुनिश्चित किया कि विद्यार्थियों के हित की जो भी योजनाएं हैं उन्हें समय पर ही पूरा किया जाए। उनके निर्देश पर ही कई सालों बाद ऐसा हो रहा है कि हम शिक्षण सत्र के आरंभ में ही विद्यार्थियों को साईकिलें वितरित कर रहे हैं। श्री पटेल ने कहा कि छात्र इस देश का भविष्य हैं और वह अच्छी पढ़ाई कर उच्च पदों पर पहुंचे। छात्र अपने माता-पिता के सपनो को साकार करते हुए गांव का नाम भी रोशन करें। श्री पटेल ने उपस्थित छात्रों से आग्रह किया कि वह मोबाईल से परहेज करें, मोबाईल की लत विधार्थियों के ध्यान को भटका देती है जिससे अध्यापन में बाधाएं आती हैं। श्री पटेल ने उपस्थित छात्रों को फैशनेबुल कटिंग का त्याग कर स्कूली और सादी कटिंग कराने के लिए भी प्ररित किया। उन्होंने स्कुल के प्रार्चाय एवं शिक्षकों को निर्देश दिए कि स्कूलों में छात्र की सादी कटिंग नहीं होने पर संबधित छात्रों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधायक पटेल को स्कूल भवन की समस्याओं सहित स्कूल शिक्षकों की कमी को दूर करने की मांग की। श्री पटेल ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि स्कूलों की सभी समस्याओं का निदान शीघ्र ही किया जाएगा। इस दौरान विधायक पटेल ने ग्राम नानपुर के शासकीय हाईस्कूल नवीन भवन निर्माण कार्य का अवलोकन कर भवन का समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के उचित निर्देश दिए। इस अवसर पर नानपुर सरपंच सावन मारु, खरकुंआ सरंपच केलाश भाई, कांग्रेस आईटीसेल के सोनू वर्मा, विक्रम, फिरोज पठान, राकेश भारती, नानपुर एवं लक्ष्मणी प्रार्चाय सहित शिक्षक उपस्थित थे।
