अबरार अहमद/नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 41 में इन दिनों विकास कार्य बड़ी तेज़ी से किया जा रहा है। वार्ड 41 की पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी के द्वारा समस्त वार्ड में विकास कार्य कराया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार जब से समीना रेहान सिद्दीकी वार्ड 41 की पार्षद बनी हैं तब से वार्ड में नित रोज़ कार्य हो रहे हैं, कहीं वार्ड की नालियों का निर्माण कराया तो कहीं जगह जगह नालियों का कीचड़ निकालकर नालियों को साफ किया गया तो कहीं पानी सप्लाई की लाइन डलवाई गई तो कहीं गलियों और रोड बनवाए गए।
इसी कड़ी में आज सोनिया गांधी कालोनी, अफ़कार कालोनी और बैंक कालोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बनवाई गई जो विगत कई वर्षों से बहुत ही खराब हालत में थी। पूरे रोड पर बड़े बड़े गड्डों ने रहवासियों का निकलना मुश्किल कर दिया था। सड़क की हालत इतनी खराब थी की दो पहिया वाहन चालक कई बार गिरते हुए देखे गए हैं। इस रोड से रोजाना तीनों कालोनियों के सैकड़ों लोग और स्कूली बच्चे गुज़रते हैं, कीचड़ से सनी सड़क पर बड़ी मुश्किल से लोग धीरे धीरे पैर जमाते हुए निकलते थे।
जब इस सड़क को बनाने की शिकायत वार्ड 41 की पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी को मिली तो उन्होंने बिना समय गंवाए अपने प्रयासों से सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। इससे पहले भी अफ़कार कालोनी की एक टूटी फर्शी को हटाकर नई फर्शी लगाई गई ताकि आने जाने वालों को किसी किस्म की कोई तकलीफ न हो। समीना रेहान सिद्दीकी के इन कार्यो की वजह से वार्ड 41 के रहवासियो ने उनका आभार जताया और उम्मीद की के पार्षद समीना रेहान सिद्दीकी वार्ड 41 में ऐसे ही विकास की परिभाषा लिखती रहेंगी और वार्ड को एक विकसित और साफ सुथरा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
