भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जनपद कार्यालय का बीआरसी भवन, महज कुछ ही सालों में क्षति ग्रस्त हुई बिल्डिंग | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जनपद कार्यालय का बीआरसी भवन, महज कुछ ही सालों में क्षति ग्रस्त हुई बिल्डिंग | New India Times

जनपद कार्यालय का बीआरसी भवन महज कुछ ही सालों में क्षति ग्रस्त हो कर बिल्डिंग निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रहा है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जनपद कार्यालय का बीआरसी भवन, महज कुछ ही सालों में क्षति ग्रस्त हुई बिल्डिंग | New India Times

पन्ना का जिला बीआरसी बिल्डिंग महज कुछ ही सालों में क्षति ग्रस्त हो गया है। जगह जगह से दीवारों और छतों पर पड़ी दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीण यान्त्रकीय सेवा के द्वारा बी.आर.जी.एफ. योजना से यह निर्मित हुआ था। जनपद का बीआरसी भवन 29/5/2009 को मुख्य अतिथि राज्य एवं प्रभारी मंत्री श्री हरीशंकर खटीक जी व खजुराहो सांसद श्री जीतेन्द्र सिंह बुंदेला जी की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि पन्ना विधायक श्री श्रीकांत दुबे जी, पवई विधायक श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह जी व गुनोर विधायक राजेश वर्मा जी ने किया था। उक्त बिल्डिंग के लोकार्पण के महज 10 वर्षों में ही बिल्डिंग निर्माण कराने वाले भ्रष्ट इंजीनियर और अधिकारियों की पोल खुल गई है।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा जनपद कार्यालय का बीआरसी भवन, महज कुछ ही सालों में क्षति ग्रस्त हुई बिल्डिंग | New India Times

वहीं दूसरी तरफ माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ाता नजर आता है जनपद कार्यालय। पन्ना वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय के बगल में पुरुष पेशाब घर के द्वार पर वर्षों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोग बदबू और गंदगी के कारण पेशाब घर के अंदर जाने से कतराते हैं। जनपद कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग इस गंदगी से परेशान हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version