इम्तियाज़ चिश्ती, दमोह/ लखनऊ, NIT:

दुष्यन्त कुमार पुरूष्कार प्राप्त युवा शायर ताबिश नैयर ने उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा कार्यक्रम में प्रदेश का नेतृत्व करते हुए दमोह जिले का मान बढ़ाया और देश भर से आये ख्याति प्राप्त शायरों कवियों के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम लखनऊ के वारसी ग्रुप द्वारा गाँधी भवन शहीद स्मारक में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव, मौलाना अंसार रज़ा उपस्थित रहे जिसमें देश भर से प्रसिद्ध शायर एवं कवियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर दमोह के युवा शायर ताबिश नैयर ने अपनी ग़ज़ल से शमां बांध दिया और हजारों साहित्य प्रेमियों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंच से दमोह के लाडले शायर को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल से सम्मानित किया। उपस्थित कवियों शायरों में हसन काजमी, डॉ नसीम निकहत, हिना अंजुम, डॉ मानसी, पपलू लखनवी, विजय तिवारी, गुले शबा सहित अनेक शायरों कवियों ने हिस्सा लिया। गौर तलब है कि शायर ताबिश नैयर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नैयर दमोही के पुत्र हैं जो अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अपना अपने जिले व प्रदेश का नाम देश और दुनिया मे रौशन कर रहे है।
