वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा का किया गया नागरिक अभिनंदन | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा का किया गया नागरिक अभिनंदन | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में महिला शक्ति की उड़ान महिला संगठन व ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति ने मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर का यातायात के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए बुके देते हुए दुपट्टा पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया गया साथ ही ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के सुझाव पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा किए जा रहे कार्य के लिए उन्हें बधाई देते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सहयोग देने का वायदा किया। उन्होंने टीम की पहल की सराहना करते हुए टीम को बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया की प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के द्वारा टू व्हीलर रैली रविवार दिनांक 7 जुलाई 2019 को सुबह 8:00 बजे से कलेक्ट्रेट से टैंक चौराहा, क्वालिटी तिराहा, होलीगेट, भरतपुर गेट, डीग गेट होते हुए भूतेश्वर चौराहे मथुरा पर समापन किया जाएगा। इस रैली को हरी झंडी एसपी ट्रेफिक डॉ बृजेश सिंह दिखाकर रवाना करेंगे। समिति के द्वारा आने वाले दिनों में गर्ल्स स्कूलों में यातायात जागरूकता के कार्यक्रम किए जाएंगे।

नागरिक अभिनंदन करने वालों में महिला शक्ति उड़ान की अध्यक्ष कुमारी नीतू यादव, वरिष्ठ समाजसेवी अमृत खंडेलवाल, प्रदेश महासचिव मनीष दयाल, सचिन खंडेलवाल, पूनम सिंह सुनीता यादव, श्रीमती विकेश सिंह, प्रमोद कुमारी, सरिता सिंह, कल्पना सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version