2 करोड़ की लागत से बना पुल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, पहली ही बारिश में खुली पोल, जिम्मेदार क्यों हैं मोन | New India Times

रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:2 करोड़ की लागत से बना पुल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, पहली ही बारिश में खुली पोल, जिम्मेदार क्यों हैं मोन | New India Times

राजस्थान जिला बांसवाड़ा के दो करोड की लागत वाले निर्माणाधिन झैर पुलिया के घटिया निर्माण की पहली ही बारिश में पोल खुल गई है फिर भी जिम्मेदार मौन हैं।

2 करोड़ की लागत से बना पुल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, पहली ही बारिश में खुली पोल, जिम्मेदार क्यों हैं मोन | New India Times

एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों पर पुल बनाने के लिए लाखों करोड़ों रुपये खर्च करती है और इनके निर्माण के लिए टेण्डर भी जारी करती है ताकी ठेकेदार अच्छी क्वालिटी की सामग्री मटेरियल लगाये ताकी निर्माणाधिन पुल की गुणवत्तायुक्त बने और वह मजबुत रहे लेकिन घटिया निर्माण के कारण पहली ही बारिश में
राजस्थान के बांसवाडा जिले के कुशलगढ़ उपखंड क्षेत्र के रतलाम मुख्य मार्ग पर छोटीसरवा पंचायत के पास झैर नदी पर तत्कालिक भाजपा सरकार ने झैर रपट पुलिया करीब 2 करोड़ की लागत से पुल बनाने के लिए ठेका दिया था।

2 करोड़ की लागत से बना पुल चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, पहली ही बारिश में खुली पोल, जिम्मेदार क्यों हैं मोन | New India Times

ठेकेदार की भ्रष्ट नीति के चलते झेर नदी पर बने पुल में पहली ही बारीश में दरारें पड़ने से ठेकेदार के द्वारा किये गये घटिया निर्माण की पोल खुद पुलिया खोल रहा है। छोटी सरवा के जागरूक नागरिक देव जोशी, सुरेश उपाध्याय, एडवोकेट दोलतसिंह सिसोदिया, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश आर्य आदि ने इस नव निर्मित पुल पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है साथ ही इस झेर नदी से कुछ दुरी पर एक तालाब बनाने के कारण लगातार दो सालों से रतलाम कुशलगढ मार्ग पर पुरानी रपट पर पानी भर जाने से यह मार्ग अक्सर बंद रहता था, पुल बनने से लोगों में खुशी थी लेकिन पहली ही बारिश में पुल पर दरारें पड़ने से आमजन में निराशा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version