नागरिकों के स्वास्थ्य की समस्याओं की ओर ध्यान दे प्रशासन: वसीम मिर्ज़ा | New India Times

मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

नागरिकों के स्वास्थ्य की समस्याओं की ओर ध्यान दे प्रशासन: वसीम मिर्ज़ा | New India Times

यवतमाल शहर में कचरा संकलन की समस्या गंभीर बनी हुई है, लोगों के घर से कचरा संकलन के लिए नगर परिषद ने घंटागाडियों की व्यवस्था तो की है लेकिन स्थाई रूप से यह कचरा नष्ट करने के लिए उचित जगह न होने से लोगों को कई परेशानियों से जुझना पड रहा है। धामगणव रोड स्थित एक जगह यह कचरा डाला जाता है। यहां से थोड़ी ही दूर कुछ बस्तीयां हैं जिससे यहां से होने वाली दुर्गंधी भी एक समस्या है। अब बारिश के दिनों में संक्रामक बीमारीयां फैल सकती हैं। इसलिए जिला प्रशासन लोगों की स्वास्थ्य की समस्याओं की ओर ध्यान दे, ऐसी मांग ऑल इंडिया कौमी तंजीम के जिलाध्यक्ष वसीम मिर्ज़ा ने की है। साथ ही समुचे शहर के रास्ते चलने योग्य बनाएं, ऐसी मांग भी वसीम मिर्ज़ा ने की है। पूरे शहर में विविध विकास कार्य के नाम पर रास्तों की खुदाई शुरू है। अब शाला, कॉलेज शुरू होने से छात्रों को इन रास्तों से आना जाना मुश्कील हो रहा है इसलिए इन रास्तों की तुरंत मरम्मत करें, ऐसा भी वसीम मिर्ज़ा ने कहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version