रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर शासन की सुरजधारा, अन्नपुर्णा एवं बीज ग्रामीण योजना के अंतर्गत अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने अलीराजपुर विकासखंड के कृषकों को 50% सब्सिडी के साथ उड़द एवं सोयाबीन का बीज जनपद पंचायत अलीराजपुर प्रांगण में वितरण किया। इस अवसर पर विधायक पटेल ने कृषक को से कहा कि वर्तमान समय कृषकों का व्यस्ततम समय है इसे व्यर्थ में न गवाएं एवं कृषि पर ध्यान दें। यह बीज मध्य- प्रदेश शासन की ओर से पचास प्रतिशत सब्सिडी पर उत्तम बीज दिया जा रहा है।कृषक अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ लेवें एवं कृषि पर ध्यान देकर काम करें। अगर इसमें किसी प्रकार से कोई भी परेशानी आती है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से लगातार जानकारी प्राप्त करते रहे एवं अधिकारी भी कृषकों को समय-समय पर खेती की जानकारी देते रहें जिससे अलीराजपुर जिला में खेती अधिक से अधिक मात्रा में की जा सके। इसके बाद विधायक पटेल अलीराजपुर से छकतला के लिए रवाना हो गए। विधायक पटेल के जाने के बाद जनपद पंचायत अलीराजपुर की अध्यक्षा सुनीता चौहान कार्यक्रम स्थल पर पहुंची एवं शेष बीज वितरण कार्यक्रम को पूरा किया। बीज वितरण के दौरान श्रीमती चौहान ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि ग्राम सेवक एवं जनपद के समस्त अधिकारीगण किसानों को उन्नत खेती के लिए निरंतर उत्तम मार्गदर्शन देते रहें जिससे उत्तम खेती हो सके।
इस अवसर पर जनपद सदस्य अमनसिह, बृजेश खण्डेलवाल, सोनु वर्मा कॉग्रेस के कार्यकर्ता एवं कृषि विभाग से कृर्षि जिला प्रमुख के. सी. वास्कले, उप संचालक एन. एस. पटेल, विकास कृर्षि अधिकारी बी. एस. भिन्डे, ग्राम सेवक बेल एवं बोडेले सहित जनपद पंचायत के अधिकारी सीईओ श्रीवास्तव लेखापाल भिंडे सोलंकी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पटेल ने एवं आभार प्रदर्शन भिंडे ने माना।
