संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने जिलाधीश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालमुकुंद सिंह गौतम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने जिलाधीश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालमुकुंद सिंह गौतम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ धार द्वारा लालबाग परिसर धार में बैठक आयोजित की गई जिसमें विगत दिनों शिक्षा मंत्री के बंगले पर अपनी मांगों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष श्री राजु जी मीणा व संगठन के अन्य सदस्य गये थे, किन्तु 2 दिन बाद संगठन के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई जिसके लिए सभी अतिथि शिक्षकों मेें सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।

संयुक्त अतिथि शिक्षक संघ ने जिलाधीश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालमुकुंद सिंह गौतम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

इसलिए माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधीश महोदय धार व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालमुकुंद सिंह गौतम को विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग रखी कि विगत 10-12 वर्षों से अतिथि शिक्षक शासकीय विद्यालय में अल्प मानदेय पर बेहतर परिणामों के साथ कार्य कर रहे हैं।परंतु अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए पिछली सरकार के द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाया गया ।अतिथि शिक्षक शुरू से शोषित होता आ रहा है ।किन्तु कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बतौर कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अतिथि शिक्षकों को वचन-पत्र के अनुसार निश्चित 3 माह में नियमित करने कि घोषणा की गई थी, कि हमारी सरकार बनने पर हम आपका नियमितीकरण कर देंगे ।इस संबंध में एक कमेटी गठित की गई। जिसे 3 माह में अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण की मांग का निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था, परंतु आज तक नियमितीकरण के लिए कोई निर्णय नही लिया गया।
इसके कारण मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों मेें असंतोष व्याप्त हैं ।इस वचन-पत्र को सरकार को याद दिलाने औरवर्ष 2019-20 में अतिथि शिक्षकों की भर्ती में पुर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों को अनुभव के आधार पर प्राथमिकता दिये जाने के लिए माननीय शिक्षामंत्री महोदय के बंगले पर गये ।जहाँ पर शिक्षामंत्री जी ने हमारे सदस्यों से चर्चा की किन्तु 2 दिन बाद हमारे संगठन के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज की गई जिससे मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षकों में सरकार के प्रति असंतोष व्याप्त है।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन मेें यह मांग की गई है कि संगठन के सदस्यों पर की गई एफआईआर तत्काल वापस लेने व वचन-पत्र के अनुसार अतिथि शिक्षको जल्द से जल्द नियमित करें ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके। अगर हमारी मांगो का निराकरण नहीं किया जाता है, तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथि शिक्षकों की अन्य मांगो को लेकर श्रीमान सहायक आयुक्त महोदय से चर्चा की व ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाखन चन्देल, जिला संगठन मंत्री सचिन प्रजापत, ब्लॉक अध्यक्ष बदनावर राधेश्याम मकवाना, ब्लॉक अध्यक्ष तिरला पंकज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष धार ने नईम शेख, जिला महासचिव गणेश गंगावाल, ब्लॉक अध्यक्ष लीलाधर हरोरे, कमल चौधरी, राजेश धाकड, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, राजेन्द्र गोयल, गोवर्धन सिसौदिया, अजय सोलंकी, मोहन मोहरे, अन्तरसिंह, शुभम शर्मा, वकार एहमद, दिनेश परमार, भारतसिंह नर्गेश, सचिन जैन, कमलेश गिर, अरविंद सिंह राठौर, कमलेश मुकाती, मोहन ठाकुर, अभय अचाले, आशीष परमार, मालसिंह वास्केल, नितिन शर्मा, मोतीलाल मेडा, कुलदीप पाटीदार, कमलकिशोर चौबे,धर्मेन्द्र परमार, सियाराम गजेन्द्र सिंह राठौर, हिरालाल सोनगरा सहित अनेक अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दीपक यादव द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version