गरीबों के निवाले पर डाका: बाजार में बिकने जा रहे सरकारी खाद्यान को ग्रामीणों ने रोक कर किया डायल 100 पुलिस के हवाले | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

गरीबों के निवाले पर डाका: बाजार में बिकने जा रहे सरकारी खाद्यान को ग्रामीणों ने रोक कर किया डायल 100 पुलिस के हवाले | New India Times

एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गरीबों को सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध कराने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ कोटेदार व बिचौलियों के द्वारा0सरकार के मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। गरीबों के मुंह के निवाले पर सरकारी कोटेदार ही भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से डाका डाल रहे हैं।

गरीबों के निवाले पर डाका: बाजार में बिकने जा रहे सरकारी खाद्यान को ग्रामीणों ने रोक कर किया डायल 100 पुलिस के हवाले | New India Times

ताजा मामला बहराइच जिला के तहसील नानपारा अंतर्गत ग्रामसभा बढैया कलाँ का है जहाँ के कोटेदार द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सरकारी कोटे के खाद्यान को बाजार में बेचने के लिए पिकअप गाड़ी पर लादकर ले जा रहे थे कि तभी ग्रामीणों ने रास्ते में गाड़ी को रोक लिया और डायल 100 को सुचना दी। पुलिस की 100 नंबर के पेट्रोलिंग दस्ते ने उन्हें पकड़ लिया और कोतवाली नानपारा लेकर चले आये जहाँ पर पुलिस लीपापोती करने की कोशिश कर रही थी। काफी हीलाहवाली के बाद प्रसासन की कुम्भकर्णी नींद खुली और उन्होंने मामला संज्ञान में लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version