दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

अपराधगढ़ के नाम से मशहूर प्रतापगढ जिले के कुंडा तहसील के बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव से आज नकली डीजल बना कर बेचने की प्रक्रिया का भंडाफोड़ कर पुलिस ने सात हजार लीटर नकली डीजल बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नकली डीजल बनाने के लिए कैरोसीन तेल, केमिकल, मिट्टी का तेल इस्तेमाल किया जाता था। नकली डीजल बनाने के आरोप में अनूप यादव पुत्र हरिश्चन्द्र यादव गांव कोर्रही, मोहम्मद अख्तर पुत्र मोहम्मद खालिद गांव सुल्तानपुर थाना रानीगंज/PBH, मोहम्मद मुनव्वर पुत्र मोहम्मद साबिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिलापूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर राज यादव के इलाके में अभी हाल में ही तिरक्षा गांव में कोटा बहाल करने के नाम पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लग चुका है।अभी तिरक्षा प्रकरण की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक नया गोरखधंधा का भंडाफोड़ हो गया।
