हाऊसिंग बोर्ड के बकायादारों के लिये एक मुश्त योजना 31 जुलाई तक, बकायादारों से ब्याज में भारी छूट का लाभ लेने की अपील | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

हाऊसिंग बोर्ड के बकायादारों के लिये एक मुश्त योजना 31 जुलाई तक, बकायादारों से ब्याज में भारी छूट का लाभ लेने की अपील | New India Times

मध्यप्रदेश हाऊसिंग बोर्ड के प्रभारी आयुक्त एवं संचालक नगर एवं ग्राम निवेश श्री राहुल जैन ने बताया है कि बोर्ड के बकायादारों के लिये एक मुश्त योजना लागू की गई है। इस योजना अधिकाधिक बकायादारों को लाभ देने के उद्देश्य से बकाया राशि भुगतान की अवधि को 30 जून 2019 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2019 कर दिया गया है। प्रभारी आयुक्त ने बकायादारों से आग्रह किया है कि ब्याज की दरों में भारी छूट की इस योजना का लाभ अवश्य उठायें।

एक मुश्त योजना में भाड़ाक्रय के आवंटियों को दाण्डिक ब्याज में 50 से 75 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। लीजरेन्ट के बाकायादारों को केवल साधारण ब्याज पर बकाया राशि का एक मुश्त भुगतान करने की सुविधा प्रदान की गई है। बकायादार इस योजना के बारे में अपने क्षेत्र के संबंधित संपदा अधिकारी कार्यालय से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version