झकनावदा पुलिस चौकी पर स्टाॅफ बढ़ाने और चार पहिया वाहन उपलब्ध करवाने की जागरूक नागरिकों ने की मांग | New India Times

रहीम शेरानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:झकनावदा पुलिस चौकी पर स्टाॅफ बढ़ाने और चार पहिया वाहन उपलब्ध करवाने की जागरूक नागरिकों ने की मांग | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया और बताया गया कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहीं चोरी-लूट की वारदातों को देखते हुए पुलिस चौकी झकनावदा पर पुलिस स्टाॅफ बढ़ाने एवं चार पहिया वाहन उपलब्ध करवाने की मांग पुलिस कप्तान विनीत जैन को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने की है।

इस अवसर पर झकनावदा के गणमान्य नागरिक श्री देवेन्द्र बैरागी, मनीष कुमट, राजेश कांसवा, संजय व्यास, प्रवीण बैरागी, आदि ने पुलिस अधीक्षक श्री जैन को ज्ञापन सौंपकर जिले के ग्राम झकनावदा में पुलिस चौकी पर स्टाॅफ की पिछले लंबे समय से कमी है एवं यह क्षेत्र काफी विस्तृत है। पिछले कुछ दिनों से झकनावदा में चोरी एवं लूट आदी की वारदातों में काफी इजाफा हुआ है।
पिछले करीब 3-4 दि पूर्व एक दवाई विक्रेता के यहां अज्ञात बदमाशो ने चोरी की नियत से शटर तोड़कर चोरी करने के प्रयास किए, लेकिन चोर घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे इस बीच क्षेत्र में दो-तीन मोटर साईकिल चोरी की वारदाते भी सामने आई है। जिससे क्षेत्रवासियों में काफी भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस कप्तान से मांग की गई कि झकनावदा पुलिस चौकी में स्टाॅफ की बढ़ोत्तरी की जाए, जिससे रात्रि गश्त में सक्रियता आने एवं मुख्य स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती हो जाने से काफी हद तक चोरी-लूट की घटनाओं में कमी आएगी साथ ही ज्ञापन में बताया गया कि झकनावदा चैकी के अंतर्गत में वर्तमान 36 गांव लगते हैं और क्षेत्र बड़ा होने के कारण पुलिस कर्मियों को कोई भी अपराध घटित होने पर आसपास के गांवों में पहुचंने पर काफी समय लगता है, जिसे देखते हुए झकनावदा में चार पहिया वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाए। ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात दोनों मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन पुलिस कप्तान श्री जैन द्वारा दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version