पंकज शर्म, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिला के तिरला मेंं जोरदार बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर हैं और खेत तालाब में तब्दील हो गये हैं।आज भारी बारिश के कारण धार से तिरला मार्ग पर नाले पर पानी का अधिक बहाव होने के कारण दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई टू व्हीलर व फोर व्हीलर वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ समय के लिए वाहनों को पानी का अधिक बहाव होने के कारण रोकना पड़ा। 
इस जोरदार बारिश के कारण घरों में पानी भर गया और मवेशी के रखने की जगह पर भी पानी ही पानी हो गया।चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। यह हालत इस लिए बने की कुछ समय पहले धार से तिरला मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट रोड का निर्माण कार्य किया गया पर पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण यह हालत उत्पन्न हुए।
इस सीमेंट रोड़ बनाने वाली एजेंसी व लोक निर्माण विभाग की निष्क्रियता के कारण खेतों और नालों का पानी घरों में भर गया और पुलिया निर्माण नहीं होने से सीधे गांव में पानी घुस रहा है। अशोक पाटीदार ने बताया कि पानी की उचित निकासी नहीं होने व पुलिया का निर्माण नहीं करनें से गंदे नाले व खेत से आने वाला सारा पानी मेरे घर में घुस गया है। इसी प्रकार शंकरलाल पाटीदार के घर पशुओं को रखने के स्थान पर पानी ही पानी हो गया है। यदि शासन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।
