इंदौर से एक लाख 83 हजार 6 सौ रुपए के नकली नोट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, नकली नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिन्टर भी पुलिस ने किया जब्त | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

इंदौर से एक लाख 83 हजार 6 सौ रुपए के नकली नोट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, नकली नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिन्टर भी पुलिस ने किया जब्त | New India Times

मध्य प्रदेश के इंदौर में फाइनेंस कम्पनी चलाने की आड़ में नकली नोट बनाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने तीन आरोपियों से 1.83 लाख के नकली नोट बरामद किये हैं। नकली नोट बनाने में प्रयुक्त प्रिन्टर भी पुलिस ने जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये कार्यवाही एसटीएफ ने की .STF को मुखबिर के द्वारा सुचना देने पर इन्दौर के आर.एन.टी.मार्ग स्थित शाम टॉवर की दूसरी मंजिल पर देवास के युवकों द्वारा फायनेन्स कम्पनी की आड में नकली नोटो का बडा कारोबार किया जा रहा है ! और इन रूपयो को आस पास के बाजारों में चलाकर आरोपी ऐश कर रहे है। इस पर दबिश देकर रूद्र चोैहान पिता चंदर सिंह चौहान उसके साथी भोला चौहान उर्फ देवेन्द्र चौहान पिता गणेश चौहान और दिलीप चौहान पिता मांगीलाल चौहान निवासी देवास व इटावा के कब्जे से कुल 1,83,600 रूपयें के नकली नोट बरामद कर इन्हें हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही इनके साथी दिलीप चौहान ने झोले में रखे हुए नोटो को जलाने का प्रयास किया जिसे तत्परता से टीम द्वारा बुझाया गया एवं जाली नोटो को जप्त किया गया। जाली नोट को छापने में प्रयुक्त कलर प्रिन्टर भी जप्त किया गया। आरोपी रूद्र चौहान की जामा तलाशी लिये जाने पर उसके पर्स से तीन अलग अलग नम्बर्स के पैन कार्ड भी बरामद हुए जिसमें सभी आरोपी रूद्र चौहान का फोटो होकर नाम बिरजू चौहान एवं रूद्र चौहान तथा जन्म दिनांक अलग-अलग होना पाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version