नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव/औरंगाबाद (महाराष्ट्र), NIT:
मुंबई उच्च न्यायालय के औरंगाबाद खंडपीठ के वकिल संघ की कार्यकारिणी के लिए हाल ही में संपन्न रोचक आम चुनावों के नतीजों में एडवोकेट श्रीमती सुरेखा महाजन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट श्रीमती अर्चना गोंधलेकर को 311 वोटों से हराकर शानदार जीत हासिल की है।
2014 – 15 में वकील संघ की पहली महिला अध्यक्ष रह चुकी एडवोकेट सुरेखा महाजन ने दोबारा इस पद पर मनोनयन के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मतदाताओं ने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है मैं उसके लिए सभी की आभारी रहूंगी। इमानदारी, संवेदनशीलता तथा योग्यता के मानकों पर सभी साथियों की एकात्मता से वकालत के पेशे को आश्वासक गरीमा की ऊँचाई तक पहुंचाना मेरा लक्ष होगा। सभी वकीलों को चेम्बर्स उपलब्ध कराने के साथ ही नवगतों को बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या करवाने पर विशेष ध्यान होगा। संघ के उपाध्यक्ष पद पर एड अशफ़ाक पटेल, एड अनुराधा मंत्री, सचिव के लिए एड शहाजी घाटोल पाटील, सहसचिव एड एकनाथ इराले, कादर अल्मास, कोषाध्यक्ष एड संजय नांदुरे, ग्रंथालय समिति अध्यक्ष के लिए एड राजकुमार धावडे, सचिव एड राकेश जैन, वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रुप में एड पूजा पाटील बनकर, एड अनघा पेडगांवकर, एड राघवेंद्र भिसे, एड स्वाप्नील दरगड, एड वैभव देशमुख, एड वैभव पवार, एड मुकेशकुमार राठौड़, एड मोईनोद्दीन शेख, एड बलिराम शिंदे मनोनीत हुए है। चुनाव निर्णय अधिकारी के रूप मे कामकाज संभालते एड अविनाश बोसलकर को एड पराग बरडे , एड निमा सुर्यवंशी, एड मुकुंद कुलकर्नी , एड श्रीरंग दंडे , एड श्रीनिवास कुलकर्नी , एड आनंद देशमुख , एड निलेश आव्हाड ने सहयोग प्रदान किया ! कुल 1220 वोटर्स मे से 1053 ने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया ! नतीजो के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष एड अतुल कराड ने नुतन अध्यक्ष को पदभार सौंपा ! विदीत हो कि वकिल संघ के अध्यक्ष पद पर बिराजीत एड श्रीमती सुरेखा महाजन रावेर जिला जलगांव कि मूलनिवासी है ! उनके पिताश्री पंडीतरावजी महाजन महाराष्ट्र राज्य शिक्षा मंडल मे सफ़ल एवम अनुभवी संचालक रहे है।
