मेघनगर वार्ड नंबर 6 के वार्ड वासी गंदगी से परेशान, फैल रही हैं बीमारियां | New India Times

रहीम शेरानी/जाकिर हुसैन शेख, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर वार्ड नंबर 6 के वार्ड वासी गंदगी से परेशान, फैल रही हैं बीमारियां | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के वार्ड क्रमांक 6 में गंदगी ही गंदगी फैली जिससे वार्ड वासी परेशान हैं। किसी अशोक नाम के व्यक्ति के मकान में बनी शौचालय का पाईप टुट जाने के कारण उसकी समस्त गंदगी रोड पर आ चुकी है और वह गंदगी वार्ड वासियों के घरों में जा रही है जिससे वार्ड क्रमांक 6 के रहवासी काफी परेशान हो रहे हैं।

मेघनगर वार्ड नंबर 6 के वार्ड वासी गंदगी से परेशान, फैल रही हैं बीमारियां | New India Times

वार्ड वासियों का कहना है कि जब मकान मालिक से इस बात की चर्चा की गई और कहा कि आपके शौचालय के पाइप की गंदगी आ रही है उससे हम परेशान हो रहे हैं और हमारे बच्चे इस गंदगी से बीमार हो रहे हैं तो मकान मालिक द्वारा कहा गया कि मेरे द्वारा नगर परिषद में सफाई को लेकर पूर्व में भी आवेदन दे चुका हूं पर अभी तक नगर परिषद द्वारा कोई सफाई नहीं की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version