रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, झाबुआ/अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल शुक्रवार दोपहर अचानक अलिराजपुर जिले के नानपुर पहुंचे और वहां पर विभिन्न जटिल समस्याओं के बारे में नानपुर के निवासियों से रूबरू हुए। समस्याओं में नानपुर में लोहार फलिया में सीसी रोड को लेकर विगत 8 माह पूर्व से गिट्टी एवं रेट रोड के किनारे डाल दी गई है मगर आज तक उक्त मार्ग पर कार्य प्रारंभ नहीं होने से वार्ड वासियों ने ग्राम पंचायत के प्रति रोष व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक पटेल के सामने अपनी समस्याएं रखी जिस पर पटेल ने शीघ्र ही निराकरण करने की बात कही।
पानी की समस्या
ग्राम पंचायत नानपुर के जनप्रतिनिधियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए वार्ड क्रमांक- पांच, मस्जिद मोहल्ला,नौ हुसैनी मौहल्ला , बारह मछली मौहल्ला, कोटवाल फलिया मे रोड, पानी, एवं नल जल योजना के पाइप लाइन नहीं बिछाए जाने की क्षेत्रीय विधायक से शिकायत की एवं लाइन मे जो पाइप बिछाये जा रहे है वह हल्के व घटिया किस्म के होने पर विधायक पटेल ने जॉच करवाने की बात कही
।साथ ही ग्राम पंचायत के पंचों ने कहा कि यह तीनों वार्ड कांग्रेस समर्पित है । इन वार्डों में विकास नहीं कर पक्षपात किया जा रहा है ।इस बात को लेकर मुकेश पटेल ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत नानपुर बुलाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए आदेशित किया।
थाना प्रभारी को अवैध कार्यों पर निगरानी हेतु निर्देश दिए।
नानपुर क्षेत्र में अवैध शराब एवं अवैध रूप से हो रहे रेत खनन पर सख्ती से कार्रवाई करने का क्षेत्रीय विधायक ने थाना प्रभारी चौगंड़ को सख्ती से कार्यवाही करने को कहॉ । साथ विधायक ने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को बैवजह परेशान ना करे वह किसी भी दल का हो जो सही है वही काम करे ।
