मॉब लिंचिंग मामले पर मुस्लिम केअर सोसायटी ने दिया राष्ट्रपति के नाम मेमोरेंडम, दोषियों को सज़ा की मांग के साथ की कड़े क़ानून बनाने की मांग | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मॉब लिंचिंग मामले पर मुस्लिम केअर सोसायटी ने दिया राष्ट्रपति के नाम मेमोरेंडम, दोषियों को सज़ा की मांग के साथ की कड़े क़ानून बनाने की मांग | New India Times

देश के कुछ प्रांतों में हो रही मॉब लिचिंग की घटनाओं से समस्त भारतीय मुस्लिम समाज में आक्रोश है। राष्ट्रीय स्तर पर जहां मुस्लिम रेहनुमा संसद सहित देश की एकता अखंडता मेंं विश्वास करने वाले लोग अपने माध्यमों से और अपने अपने प्लेट फार्म से इन घटनाओं की निंदा कर रहे हैं। वहीं मुस्लिम केअर सोसायटी बुरहानपुर के सदस्यों ने भी महामहिम राष्ट्रपति महोदय के समक्ष मेमोरेंडम के माध्यम से पहुंचा कर नागरिकों की सुरक्षा करने की मांग की है। मेमोरेंडम अनुविभागीय अधिकारी बुरहानपुर के माध्यम से भेजा गया है।

मुस्लिम केअर सोसायटी बुरहानपुर के बेनर तले सर्वश्री फ़हीम हाशमी, एडवोकेट मोहम्मद वसीम खान तथा मोहम्मद श़ाज़ान के हस्ताक्षर से दिए गए मैमोरेंडम में विस्तार से समस्त घटनाओं को उल्लेखित किया गया है तथा ऐसी घटनाओं के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर अंकुश लगाने, देश की एकता अखंडता और सम्प्रभूता को क़ायम रखने के उददेश से एक सख्त क़ानून की आवश्यक्ता बताई गई है। मध्यप्रदेश शासन ने माब लिंचिंग को देकर सख्त सज़ा वाला एक नया क़ानून बनाया है। मध्यप्रदेश सरकार के इस नए क़ानून से ऐसे कृत्यों को करने को निश्चय ही कठोर दंड एवं सज़ा मिलेगी, ऐसा विश्वास है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version