रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार से सचिवालय में ऑफिस और ड्रोन प्लेन की मांग की है कंप्यूटर बाबा ने ताकि वह हवाई सर्वेक्षण करके नर्मदा की अच्छी तरीके से निगरानी कर सकें। उन्होंने इसी महीने की शुरुआत में मां नर्मदा, मां मंदाकिनी, मां शिप्रा नदी न्यास के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा रिवर ट्रस्ट के चेयरमैन नियुक्त किए गए कंप्यूटर बाबा ने एक ड्रोन प्लेन की डिमांड भी की है ताकि नर्मदा नदी के किनारे पर अवैध खनन की निगरानी कर सकें। सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ सरकार बाबा की मांग पर गंभीरता से ध्यान दे रही है और जल्दी ही इस पर फैसला लेगी।
इसी साल मार्च महीने में राज्य सरकार द्वारा रिवर ट्रस्ट के चेयरमैन नियुक्त किए गए कंप्यूटर बाबा ने राज्य सचिवालय में एक कार्यालय की मांग की है। बाबा ने एक ड्रोन प्लेन की भी मांग रखी है। इसके पहले 4 जून को रिवर ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभालने के बाद कंप्यूटर बाबा ने सरकार से 1 हफ्ते के अंदर हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने को कहा था ताकि वह नर्मदा नदी का हवाई सर्वेक्षण कर सकें। सरकार ने तब उनकी मांग यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि बाबा को संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करनी होगी।
कंप्यूटर बाबा ने पी सी शर्मा के साथ बैठक की है और मंत्रालय में एक ऑफिस की मांग करते हुए आवेदन दाखिल किया है। उन्होंने ने बताया कि मंत्री ने मुझे ऑफिस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
यह कोई नई बात नहीं है
शिवराज सिंह चौहान की सरकार में अलग-अलग विभाग के लोगों को राज्य सचिवालय में ऑफिस अलॉट किए गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे मुद्दा बना रहे हैं।
