थांदला के पत्रकार हुए लामबंद, अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:थांदला के पत्रकार हुए लामबंद, अनुविभागीय अधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा अधिकारियों की पिटाई एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव व पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने न्यूज चैनल के एंकर के साथ अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। उनके पुत्र आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर में निगम कर्मचारियों के साथ मार पीट कर अभद्रता की तो उस संबंध में जानना चाहा तो महासचिव ने न्यूज़ चैनल के एंकर के साथ लाईव कार्यक़म में अपमानजनक शब्दो का प्रयोग कर पत्रकार को अपनी औकात में रहने की नसीहत दे डाली।
एक राष्ट्रीय स्तर के नेता द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के साथ इस प्रकार का व्यवहार अवांछनीय और घोर निंदनीय है। उनके इस कृत्य से थांदला नगर के तमाम पत्रकार साथी आहत हुए हैं एवं उनके बयान की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। महामहिम महोदय आपके माध्यम से मांग करते है कि कैलाश विजयवर्गीय सार्वजनिक रूप से मीडिया से माफी मांगे अन्यथा मीडिया द्वारा पिता-पुत्र के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन देने पत्रकार सुधीर शर्मा, वीरेंद्र बाबेल राकेश पाठक, चंदू प्रेमी, कमलेश तलेरा, मनोज उपाध्याय, आत्माराम शर्मा, रितेश गुप्ता अक्षय भट्ट, धर्मेंद्र पांचाल, कादर शेख, राजेश डामोर, जमील खान, मुकेश भट, समकित तलेरा, महेश गिरी, राजेन्द शर्मा आदि ने अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तलेरा ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version