मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर /भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल में बुरहानपुर के कांग्रेसी नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता नफीस मंशा खान इब्ने अख्तर परवेज़, निवासी खानका वार्ड,पीलू का तकिया, बुरहानपुर को सदस्य के रूप में नियुक्ति प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार नई सरकार द्वारा मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी का गठन किया गया था लेकिन कुछ सदस्यों की वृद्धि सियासी तक़ाज़े के तहत कि जाना थी । अतः इस परिप्रेक्ष्य में नफीस मंशा खान की नियुक्ति सदस्य के रूप में की गई है । नफीस मंशा खान की इस नियुक्ति पर बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी , ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर महाजन, कांग्रेस नेता इकराम अंसारी गब्बू सेठ , एजाज अंसारी आदर्श लॉज ,मध्य प्रदेश हज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष मुक़ीत ख़ान खंडवा, बुरहानपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अक़ील औलिया, मुफ्ती रहमतुल्लाह कासमी, एजाज खान भैया मैकेनिक, डाॅक्टर एस एम तारिक़, अहमर सोहेल गुड्डू भाई, ज़िला हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी आरिफ़ अंसारी नाज़, हाजी मोहम्मद अली अंसारी दादा, अब्दुल रज़्ज़ाक सिद्दीक़ी, मोहम्मद अनीस, इकबाल अंसारी हर्फ़ हर्फ़ आईना, हाजी ज़िया चौहान सहित अन्य ईष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने नफीस मंशा खान को बधाई देते हुए अल्पसंख्यक मंत्री का आभार माना है।
