देवा शरीफ यूपी की महान अध्यात्मिक हस्ती अलहाज सैयद मोहम्मद फ़ारुक़ मियां चिश्ती मिस्बाही का आज होगा बुरहानपुर में आगमन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

देवा शरीफ यूपी की महान अध्यात्मिक हस्ती अलहाज सैयद मोहम्मद फ़ारुक़ मियां चिश्ती मिस्बाही का आज होगा बुरहानपुर में आगमन | New India Times

भारतीय खानक़ाही अध्यात्मिक व्यवस्था की बेमिसाल अध्यात्मिक शख्सियत और मायानाज़ हस्ती सैय्यद मोहम्मद फ़ारुक़ मियां चिश्ती मिस्बाही आज 27 जून 2019 गुरुवार को धूलिया से सड़क मार्ग से बुरहानपुर तशरीफ ला रहे हैं। आपके आगमन की प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक माननीय 30 जून 2019 तक बुरहानपुर प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। मदरसा हलीमा सादिया अहले सुन्नत बुरहानपुर के संचालक हाजी शोएब अहमद चिश्ती ने बताया कि उनके मदरसे का कार्यक्रम 28 जून 19 को मोमिन जमातखाना, अंसार नगर, बुरहानपुर में और 29 जून का कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए सिद्दीक़ी जमातखाना, बेरी मैदान बुरहानपुर में अल्हा सैयद मोहम्मद फ़ारूक़ मियां चिश्ती के संरक्षण और अध्यक्षता में रखा गया है जिसमें वे शरीक होंगे । इसके अतिरिक्त 30 जून 2019 को एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नायब ए रसूल ग्रुप के तत्वाधान में किया गया है जिसमें आदरणीय सैयद मोहम्मद फ़ारुक़ मियां चिश्ती हाजियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देकर लाभान्वित करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version