भिवंडी पुलिस ने चोरों से बरामद किया गया 22 लाख रुपए का माल उसके मालिकों को लौटाया वापस | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाना (महाराष्ट्र), NIT:

भिवंडी पुलिस ने चोरों से बरामद किया गया 22 लाख रुपए का माल उसके मालिकों को लौटाया वापस | New India Times

भिवंडी पुलिस परिमंडल 2 के अंतर्गत 6 पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत चोरी गए करीब 22 लाख रुपए कीमत के माल को पुलिस ने बरामद कर पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल के हाथों से उसके मालिकों को वापस लौटा दिया है जिसमें सोने के गहने, मोटरसाइकिल, चार पहिया वाहन, मोबाइल आदि का समावेश है। अपने चोरी गए माल को पाकर उसके मालिकों के चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव दिखाई पड़े।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भिवंडी पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल ने कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए है। लोगों का चोरी गया माल बरामद कर उसे वापस देना यह पुलिस का कर्तव्य है। पुलिस अधिकारी गोयल ने कहा कि नागरिकों में पुलिस के प्रति जो गैरसमझ है, उसे दूर करना जरूरी है और नागरिकों का भी कर्तव्य है कि उन्हें आगे आकर अपनी जरूरी शिकायतों की जानकारी पुलिस को देना चाहिए। गोयल ने कहा कि सभी चोरियों का माल बरामद नहीं हो सका लेकिन करीब 50 प्रतिशत चोरी गया माल बरामद कर वापस करते हुए मुझे और पुलिस दल को खुशी प्रतीत हो रही है। इस कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल सहायक, पुलिस आयुक्त पूर्व विभाग नितिन कौसडीकर, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे, रमेश काटकर, ममता डिसूजा, सुभाष कोकाटे, कल्याणराव कर्पे, विजय डोलस सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

भिवंडी पुलिस परिमंडल दो उपायुक्त कार्यालय के अंतर्गत नारपोली, कोनगांव, शांतिनगर, भिवंडी शहर, भोइवाड़ा, निजामपुर सहित छह पुलिस स्टेशन के अंतर्गत चेन स्नेचिंग, घर चोरी, वाहन चोरी, मोबाइल चोरी के अनेक मामले दर्ज हुए थे। जिसकी जांच करते हुए भिवंडी पुलिस ने करीब 60 शिकायत कर्ता के शिकायत की जांच पूरी कर चोरी करने वालों द्वारा चोरी किया गया माल जप्त किया और न्यायालयीन प्रक्रिया पूरा करने के बाद पुलिस द्वारा बरामद किया हुआ माल उसके मालिक की पहचान कर देने का विशेष कार्यक्रम सहायक पुलिस आयुक्त पूर्व विभाग कार्यालय स्थित चेतना सभा गृह में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस ने 20 दोपहिया वाहन , 6 चारपहिया वाहन, 23 मोबाइल, 8 सोने के गहने कुल मिलाकर करीब 21 लाख 98 हजार 900 रुपये कीमत का माल शिकायत कर्ताओं की पहचान कर भिवंडी पुलिस उपायुक्त अंकित गोयल के हाथों वापस सौंपा गया। इस अवसर पर अपना माल वापस पाने वाले कई लोगों ने पुलिस के प्रति आभार और समाधान व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version