धुलिया डकैती कांड: जामनेर पुलिस ने सरगना को किया गिरफ्तार | New India Times

नरेंद्र इंगले, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:धुलिया डकैती कांड: जामनेर पुलिस ने सरगना को किया गिरफ्तार | New India Times

धुलिया के तहसील पुलिस कोतवाली के दायरे मे सांजेरी के निकट 24 जुन 2019 की रात अंजाम दी गई लूट की वारदात के मुख्य आरोपी को जामनेर पुलिस ने आज बुधवार दोपहर को गारखेडा गांव से दबोच लिया है। जिला पुलिस कप्तान श्री पंजाबराव उगले के परामर्श अनुसार मुखबिरों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर गारखेडा पहुचें जामनेर पुलिस कप्तान श्री प्रताप इंगले ने सहयोगियों के साथ तय रणनीति को अमल में लाकर मुख्य आरोपी कैलाश बाबुलाल चव्हाण को गिरफ्तार किया। पुलिस उपनिरीक्षक सुनील कदम, किशोर परदेशी, योगेश महाजन, राहुल पाटिल, प्रकाश चिंचोरे, हंसराज वाघ आदि कर्मियों ने कर्तव्य को सफ़लतापुर्वक निभाया।

विदीत हो कि 24 जून की रात 2 बजे धुलिया के तहसील पुलिस थाना सीमा में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया था जिसमें वाहन में मवेशी लादकर गुजरात से धुलिया आ रहे पेशे से व्यापारी सलीम खान को अंजान तत्वों ने सडक पर रोककर पिटाई की और मवेशियों के साथ अन्य चीजों समेत कुल 4 लाख 25 हजार की लूट को अंजाम दिया था। इस मामले में तहरीर दर्ज होने के बाद पुलिस ने लूट मचाने वाले गिरोह के मुखिया की पहचान कैलाश चव्हाण 34 के रूप में की थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version