अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जनता को पेयजल मुहैया कराने के लिए बड़ी झील के अलावा नर्मदा नदी का पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके लिए पाइप लाइन बिछाई गई हैं, लेकिन सही देखरेख न होने के कारण भापना कॉलोनी के मुख्य मार्ग में हजारों लीटर पानी राेजाना बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई दिनों से पानी बह रहा है जिस की शिकायत नगर निगम के कार्यालय एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधि को भी की जा चुकी है लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
