रहीम शेरानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के मेघनगर का ह्रदय स्थल कहां जाने वाला दशहरा मैदान सर्वे क्रमांक 485 पर मेघनगर तहसीलदार राजेश सोरते ने 25 जून को सुरेश चंद पिता रमेश चंद गुप्ता द्वारा दशहरा मैदान को मालिकाना हक होने का आवेदन अपील लंबे समय से मेघनगर एसडीएम के बाद तहसील विभाग में लंबित थी। जिस पर मंगलवार को तहसीलदार राजेश सोरते ने सुरेश चंद गुप्ता की अनुपस्थिति उचित साक्ष्य के अभाव के चलते लगातार अनुपस्थिति में और यह मामला मीडिया में सुर्खियों में लगातार बने रहने के कारण अपील आवेदन को खारिज कर दै, वहीं शासन की ओर से नगर परिषद सी.एमओ श्री प्रमोद कुमार तोशनीवाल एवं नगर के जागरूक पत्रकार समाजसेवी उक्त सुनवाई में उपस्थित रहे।
