भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र द्वारा लालटेन भेजो आंदोलन के तहत राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ और ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह को भेजीं गईं लालटेनें | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र द्वारा लालटेन भेजो आंदोलन के तहत राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ और ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह को भेजीं गईं लालटेनें | New India Times

भारतीय जनता युवामोर्चा मप्र के द्वारा लगातार चलाए जारहे लालटेन भेजो आंदोलन के तहत राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ और ऊर्जा मंत्री प्रीतम सिंह को लालटेन भेज कर विरोध दर्ज करवाई गई है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मप्र द्वारा लालटेन भेजो आंदोलन के तहत राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ और ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह को भेजीं गईं लालटेनें | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार मप्र के 56 संघटनातमक जिलों से कोंग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री कमलनाथ, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के नेतृत्व में लालटेन भेजी गई है। श्रृंखला बद्ध आंदोलन के समापन कार्यक्रम में सोमवार को विट्ठल मार्केट स्थित पोस्ट ऑफिस से युवा मोर्चा भोपाल द्वारा लालटेन भेजी गई। इस मौके पर कहा गया कि हम इस अंधकार फैलाने वाली सरकार का पुरजोर विरोध करते हैं। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने किया जबकि अध्यक्षता भोपाल जिला अध्यक्ष भाजपा विकास विरानी जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पवार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रमोद शर्मा, गोपाल तोमर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत कौशिक, मुकेश द्विवेदी, नरेंद्र सलूजा के साथ साथ अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version