मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह से भोपाल में भेंट की और बुरहानपुर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को उनके सामने प्रस्तुत करते हुए उनसे विचार विमर्श किया।इस प्रतिनिधिमंडल में निर्भीक नेता मोहम्मद इकराम अंसारी गब्बू सेठ, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अक़ील औलिया, लोनी के कांग्रेस नेता हेमंत पाटील आदि उपस्थित थे। बता दें कि कांग्रेस के इसी प्रतिनिधिमंडल ने दिग्गी राजा से भेंट के पूर्व मध्यप्रदेश के मंत्री सर्वश्री आरिफ़ अक़ील और डॉक्टर गोविंद सिंह से भी भेंट करके जिले की जनसमस्याओं को उनके सम्मुख प्रस्तुत किया था। यहां यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने कार्यकाल में बुनकर समस्याओं के हल के लिए मोहम्मद इकराम अंसारी पर आधारित एक सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए उसकी सिफारिशों को बुनकरों के हित में मंजूर भी किया था।
