हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सी.टैक कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट हरगांव द्वारा योग दिवस में शामिल हुये साठ छात्र छात्राओं को योगा का प्रमाण पत्र वितरित कराकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
जानकारी के अनुसार योगा दिवस पर योगा कार्यक्रम में शामिल साठ छात्र छात्राओं को संस्थान ने आदर्श नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खां एवं लखीमपुर से आए शैलेन्द्र सिंह प्रबंधक बाला जी इंस्टीट्यूट के हाथों प्रदान कराये।
इंस्टीट्यूट के प्रबंधक खालिद अहमद ने बताया कि प्रथम पुरस्कार एकता श्रीवास्तव, द्वितीय पुरस्कार पूजा देवी, तृतीय पुरस्कार सुधीर कुमार वर्मा को प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान इस कार्यक्रम में नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष सहित समस्त सभासद एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
