तिरला में मलेरिया जागरूकता रथ रैली का किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

तिरला में मलेरिया जागरूकता रथ रैली का किया गया आयोजन | New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला मेंं मलेरिया जागरूकता रथ रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को डॉ. एस. के. सरल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं डॉ. ए. के. पटेल, खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। उक्त रैली में समस्त मेडिकल स्टॉफ, बीपीएम अमरसिंह देवल, बीसीएम सुरेखा परिहार, बीएएम लक्ष्मण शिवले, अरविन्द गर्ग, एम. टी. एस. एवं समस्त मलेरिया एम.पी. डब्ल्यू, समस्त ए. एन. एम. , समस्त आशा सहयोगी तथा समस्त आशा कार्यकर्ताएं ( मैदानी अमला) उपस्थित रहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिरला से नगर के प्रमुख मार्गो से मलेरिया जागरूकता रथ द्वारा जनसमुदाय को मच्छरदानी के उपयोग व उसके फायदे के बारे में बताया। पानी के जमाव न होने देने संबंधी एवं मलेरिया, डेगु फीवर, चिकनगुनिया, जीका फीवर, लिम्फेटिक फिलिरियासिस , जापानी एंसेफलाईटिस होने के कारण एवं बचाव की जानकारी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version