मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;
राज्य परिवहन निवृत्त कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में राज्य परिवहन महामंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विविध मांगों की पूर्ति के लिए स्थानीय विभागीय कार्यालय के सामने मंगलवार को धरना दिया गया। इस आंदोलन में कई सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए थे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने परिवार को 1 साल के लिए पास देने, नौकर भर्ती में कर्मचारियों के पाल्यों को 5% आरक्षण देने, कर्मचारियों को उनकी राशि समय पर देने आदि मांगें रखी। इस आंदोलन में संगठन के अध्यक्ष बी. एन. भानारकर, श्री. पा. कांडेलकर, एन. एन. चव्हाण, आर.बी. पवार, आर.एस. तातावार, मदन जगताप, डी. एम. दुबे, पद्माकर गुज्जलवार, ई.एम. भांडारकर समेत कई सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए।
